In a major development, Maharashtra’s Kopargaon-based Samata Nagari Sahakari Patsanstha Ltd. has secured a Rs 100 crore funding sanction from the National Cooperative Development Corporation (NCDC), providing a significant boost to its expansion plans, particularly in gold lending.
The sanction letter was handed over by Giriraj Agnihotri, Regional Director, NCDC, Pune, in the presence of Samata’s Board of Directors. The funding follows the institution’s four decades of operations, recovery performance and support for other cooperative credit societies.
Chairman Omprakash Dadappa Koyate said the institution would focus on providing affordable gold loans to farmers, especially amid drought-like conditions. Vice-Chairman Arvind Patel highlighted the society’s recovery mechanism, rising gold loan disbursements and customer confidence.
During his visit, Agnihotri reviewed Samata’s technology-driven initiatives, including its liquidity-based protection scheme, call centre, forensic audit control room and voucherless banking system.
A key highlight is ‘Sahakar Basket’, an ambitious initiative envisioned as a “Mini Amazon” for cooperatives. The platform aims to create a common marketplace for cooperative institutions across India, with NCDC’s support.
General Manager Sachin Bhattad said the funding would strengthen Samata’s business while supporting initiatives benefiting the wider cooperative sector. The sanction marks an important milestone in the institution’s 40-year journey.








सेवा में
1. कैबिनेट सेक्रेटरी।
2. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव।
3. भारत के राष्ट्रपति के सचिव।
4. भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव।
5. महासचिव, राज्यसभा सचिवालय।
6. महासचिव, लोकसभा सचिवालय।
7. सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग।
8. सचिव (समन्वय और पीजी),
9. भारत सरकार के सभी सचिव
10. गृह मंत्री के निजी सचिव (PS)।
11. सभी केंद्रीय मंत्रियों के निजी सचिव (PS)।
12. राज्य मंत्री (PP) के निजी सचिव (PS)।
13. संबंधित अधिकारी।
14. सभी राज्यों के मुख्य सचिव।
15. कैबिनेट सचिवालय और स्थापना अधिकारी।
16. महानिदेशक (M&C), PIB।
17. संपादक, सिविल सेवा समाचार और उप सचिव, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग।
18. सचिव के PSO।
19. NIC, DOPT।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि सहारा इंडिया परिवार से वर्षों से जुड़े लाखों कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों की वर्तमान स्थिति अत्यंत गंभीर और पीड़ादायक हो चुकी है। वर्षों से आजीविका, भुगतान तथा सहारा से संबंधित विभिन्न मामलों के समाधान में हो रही देरी का सीधा प्रभाव अब केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार पर पड़ रहा है।
एक ओर भारत सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए निरंतर अनेक महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर सहारा से जुड़े असंख्य परिवारों की माताएँ, बहनें, पत्नियाँ और बेटियाँ गंभीर आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रही हैं।
माननीय जी, यह विषय अब केवल आर्थिक भुगतान का नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन, सम्मान और भविष्य से जुड़ा एक मानवीय प्रश्न बन चुका है।
आज इन परिवारों की स्थिति निम्न प्रकार से अत्यंत चिंताजनक होती जा रही है:-
1. आजीविका एवं रोजगार का गंभीर संकट
वर्षों से नियमित आय, कमीशन अथवा अन्य आजीविका के स्रोत प्रभावित होने के कारण अनेक परिवारों के सामने घर चलाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिन लोगों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संस्था के साथ कार्य करते हुए बिताया, वे आज आर्थिक असुरक्षा से जूझ रहे हैं।
2. परिवारों के सामने दैनिक जीवन का संघर्ष
अनेक घरों में राशन, बच्चों की आवश्यकताओं, बिजली बिल, मकान किराया और अन्य बुनियादी खर्च पूरे करना कठिन होता जा रहा है। घर की महिलाएँ सीमित संसाधनों में परिवार को संभालने का असाधारण संघर्ष कर रही हैं।
3. इलाज के अभाव में बढ़ती पीड़ा
आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवार बुजुर्ग माता-पिता, गंभीर रूप से बीमार सदस्यों तथा बच्चों का समय पर उचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। चिकित्सा खर्च वहन न कर पाना अनेक परिवारों के लिए अत्यंत दुखद और असहाय परिस्थिति पैदा कर रहा है।
4. बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव
स्कूल-कॉलेज की फीस, किताबें, कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक खर्च पूरे न कर पाने के कारण अनेक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। माता-पिता के लिए इससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है कि आर्थिक विवशता के कारण उनके बच्चों के सपने अधूरे रह जाएँ।
5. महिलाओं पर बढ़ता मानसिक और सामाजिक दबाव
परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने का सबसे गहरा प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ा है। वे एक ओर घरेलू जरूरतों को पूरा करने का संघर्ष कर रही हैं, तो दूसरी ओर परिवार के सदस्यों की बीमारी, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों की चिंता भी उठा रही हैं। वर्षों की अनिश्चितता ने अनेक परिवारों को मानसिक रूप से भी अत्यंत कमजोर कर दिया है।
6. सम्मानजनक जीवन के अधिकार पर संकट
इन परिवारों की अपेक्षा किसी विशेष सुविधा की नहीं है। उनकी अपेक्षा केवल इतनी है कि वर्षों से लंबित विषयों का न्यायपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान हो तथा उन्हें अपने परिवार का सम्मानपूर्वक पालन-पोषण करने का अवसर मिले।
देश की प्रत्येक माँ, बहन और बेटी का सम्मान समान है। सहारा इंडिया परिवार से जुड़े कर्मचारियों के घरों की महिलाएँ भी उसी भारत की नागरिक हैं और वे भी सम्मान, सुरक्षा तथा आशा से भरा जीवन जीने की हकदार हैं।
अतः हम आपसे करबद्ध निवेदन करते हैं कि इस गंभीर मानवीय परिस्थिति पर संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित मंत्रालयों, विभागों एवं सक्षम संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर सहारा से जुड़े लंबित मामलों के पारदर्शी, न्यायसंगत एवं शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक पहल करने की कृपा करें।
हम यह भी प्रार्थना करते हैं कि—
1. सहारा से संबंधित लंबित मामलों के समाधान हेतु एक समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्ययोजना सुनिश्चित की जाए।
2. कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से संबंधित वास्तविक परिस्थितियों का भी सक्षम स्तर पर संज्ञान लिया जाए।
3. जिन मामलों में कानूनी अथवा प्रशासनिक बाधाएँ हैं, उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय कराया जाए।
4. प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुनने के लिए एक उचित शिकायत/प्रतिनिधित्व व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
5. इस पूरे विषय को केवल वित्तीय विवाद के रूप में न देखकर लाखों परिवारों से जुड़े मानवीय और सामाजिक संकट के रूप में भी देखा जाए।
माननीय , इन परिवारों को आज सबसे अधिक आवश्यकता आश्वासन की नहीं, बल्कि समाधान और समयबद्ध कार्रवाई की है।
हमें विश्वास है कि आपकी संवेदनशीलता और नेतृत्व में इन पीड़ित परिवारों की आवाज संबंधित संस्थाओं तक अवश्य पहुँचेगी और उन्हें न्याय की दिशा में ठोस पहल देखने को मिलेगी।
आपकी एक सकारात्मक पहल लाखों माताओं के चेहरे पर आशा, लाखों बच्चों के भविष्य में विश्वास और असंख्य परिवारों के जीवन में सम्मान वापस ला सकती है।
इसी आशा और विश्वास के साथ हम आपसे शीघ्र हस्तक्षेप एवं न्यायोचित समाधान की करबद्ध प्रार्थना करते हैं।
हम न्याय चाहते हैं, किसी के प्रति अन्याय नहीं।
हम समाधान चाहते हैं, संघर्ष नहीं।
हम अपने परिवारों के लिए केवल सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार चाहते हैं।”
महोदय
आपको अवगत कराना चाहेगे कि आप भी जानते है कि लोकसभा एवं राज्यसभा एवं सभी विधानसभाओ मे सहारा इंडिया ग्रुप द्वारा हो रहा विलम्ब से भुगतान के संबंध मे सहारा सेवी केस सुप्रीम कोर्ट मे सन् 2012 से अभी सन 2026 तक चल रहे केस विचाराधीन का कई बार मुद्दा उठ चुका है।
सहारा” वर्कर का क्या कसूर है?
“सुप्रीम कोर्ट” एक वनवास से न्याय की जगह तारीख दे रहा है दूसरी ओर समस्त भारत देश में “पुलिस, अधीनस्थ कोर्ट एवं जमा करता” मिलकर कार्यकर्ताओं की फुटबॉल बना रहे हैं! “सहारा” अकूत संपत्ति का मालिक है उसके बावजूद “सहारा” के “22000 कार्यकर्ता” का बलिदान दे दिया गया? “कार्यकर्ता” की रक्षा करना क्या “सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट” का परम धर्म नहीं है! “भुगतान” की जिम्मेदारी “कार्यकर्ता” की है तो फिर “सुप्रीम कोर्ट” में किस बात का केस चल रहा है?
“सहारा” का कार्यकर्ता रेगुलेटर के लाइसेंस एवं सरकार द्वारा अनुमोदित योजनाओं में जमा करता का निवेश किया है! “कार्यकर्ता” ने जमा करता का पैसा संस्था में जमा कराया है भुगतान की जिम्मेदारी संस्था की है जिसके लिए संस्था देश की सुप्रीम अदालत में मौजूद है! “कार्यकर्ता” जमा करता के भुगतान के लिए उत्तरदाई नहीं है! “कार्यकर्ता” अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़कर घरों से पलायन कर गए! अनेक कार्यकर्ता ने “रोजगार, आर्थिक संकट एवं जमा करता के प्रेशर” को चलते आत्महत्या कर ली गई! “कार्यकर्ता” का “मकान, जमीन, आबरू, इज्जत, आभूषण” सब कुछ नीलाम हो गए! हजारों कार्यकर्ता ने अपने प्राण बचाने के लिए जमा करता को ब्लैंक चेक दे दिए!
सहारा के कर्मचारी तथा एजेन्टो के ऊपर सहारा के जमाकर्ताओ द्वारा विलम्ब से हो रहे भुगतान का दबाव पर जमाकर्ताओ को हस्ताक्षरयुक्त खाली भरे चैक, खाली भरे स्टाम्प पेपर, जमीन के कागजात व जमीन जायदाद, जेवरात बेचकर नगद पैसे, सामान, अपनी अपनी जान बचाने के लिये कुछ जमाकर्ताओ को दे रखे है
अभी कुछ जमाकर्ताओ द्वारा कर्मचारी एवं एजेन्टो की बची हुई जमीन जायदाद, चल अचल सम्पति पर असामाजिक तथ्यो को साथ लेकर जान माल लेने की योजना बना रहे है। कुछ जमाकर्ताओ को भुगतान मिलने पर भी “कर्मचारी एवं एजेन्टो से लिए हुए हस्ताक्षरयुक्त खाली भरे चैक खाली भरे स्टाम्प पेपर, जमीन के कागजात व नकद पैसे सामान “व एजेन्ट खुद के पास से जमाकर्ताओ के नाम से कुछ जमा किश्त आदि वापसी नही दे रहे है।
सहारा सेबी केस चलते विवाद के कर्मचारी व एजेन्ट बेरोजगार हो गये है। अभी अपनी बची हुई जीवन जीने के लिये मजदूरी करने पर पूरी मजदूरी नही मिल रही है। आर्थिक तंगी के कारण जमाकर्ता, कर्मचारी, एजेन्ट मौत व जिन्दगी के बीच झुल रहे है। कई प्रकार की गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, गुर्दा फेल, हार्ट अटैक, बीपी, शुगर, टेंशन, डिप्रेशन, बुढापा, मरने मारने का भय, साथ ही सामाजिक कार्य, जैसे मकान बनाने, लडका लडकी की शादी विवाह व ईलाज आर्थिक तंगी से नही हो पा रहे है जिससे लाखो जमाकर्ता, कर्मचारी, एजेन्ट पूरे देश भर मे मौत के घाट उतार चुके है। पूरे देश भर में 15 लाख से अधिक कर्मचारी एजेन्ट, 13 करोड से अधिक जमाकर्ता, 5000 से अधिक कार्यालय से 48 वर्षो से चल रही थी, जमाकर्ता का भुगतान, कर्मचारी कार्यकर्ता के सुरक्षा, रोजगार, बकाया वेतन, कमीशन, जमाधन, मान सम्मान दिलाने की ध्यान आकर्षित करने हेतु । साथ ही सरकार की निगरानी मे सहारा के आफिस मे भुगतान हो जिससे भुगतान प्रक्रिया सरल व शीघ्र हो व रोजगार मिले।
“भारत देश” की “सरकार एवं ज्यूडिशरी”? क्या “सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट” की “कार्यकर्ता” के जीवन को बचाने की संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं है? ” कार्यकर्ता” का बलिदान ” उनके परिवार की जिम्मेदारी “सरकार लेगी या सुप्रीम कोर्ट”?
माननीय महोदय/महोदया,
सादर निवेदन है कि सहारा देश में रोजगार उपलब्ध कराने वाली एक देशभक्त राष्ट्रवादी संस्था प्रमुख संस्थाओं में से एक रहा है। सहारा के लाखों कार्यकर्ता—चाहे वे फील्ड में कार्यरत रहे हों या कार्यालयों में—वर्षों से बेरोजगारी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
इन कार्यकर्ताओं की रोजी-रोटी और उनके परिवारों का भरण-पोषण इसी रोजगार पर निर्भर था। आज वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर संकट में हैं, लेकिन उनकी स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अतः सरकार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, SEBI, CRCS तथा संबंधित सरकारी संस्थाओं से विनम्र अनुरोध है कि:
सहारा के प्रभावित कार्यकर्ता के रोजगार की बहाली के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएँ।
कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एक एकल-खिड़की (Single Window) समाधान व्यवस्था बनाई जाए।
सहारा की वैध संस्थाओं और रोजगार व्यवस्था को पुनः स्थापित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।
प्रभावित कार्यकर्ता एवं उनके परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध समाधान दिया जाए।
इस पूरे विषय पर सरकार की ओर से स्पष्ट कार्य योजना और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
रोजगार केवल नौकरी नहीं, बल्कि लाखों परिवार की आजीविका और सम्मान का आधार है।
अतः निवेदन है कि सहारा के प्रभावित कार्यकर्ता के साथ न्याय करते हुए “रोजगार बहाल करो, परिवार बचाओ” की दिशा में तत्काल निर्णय लिया जाए।
सादर….
महोदय,
हम देश के कोने-कोने से आने वाले वो करोड़ों अभागे, प्रताड़ित और निराश नागरिक (निवेशक एवं कार्यकर्ता) हैं, जिन्हें न्याय के नाम पर चल रहे एक अंतहीन प्रशासनिक चक्रव्यूह में झोंक दिया गया है। आज हम समस्त निवेशक और ग्राउंड कार्यकर्ता एकजुट होकर यह संयुक्त मांग-पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं:-
1️⃣ सरकार का ’45 दिन का वादा’ और लगभग तीन साल का छल जब सरकार ने पूरे देश के सामने दावा किया था कि रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर निवेशकों का पैसा उनके खातों में होगा, तब करोड़ों परिवारों के बुझते हुए दीयों में उम्मीद की एक नई लौ जागी थी। लेकिन आज लगभग तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और कड़वी हकीकत यह है कि तकनीकी कमियों (Deficiencies) के कागजी बहानों के सिवा आम निवेशक को ₹1 भी नसीब नहीं हुआ।
2023 के बाद पूर्ण खातों का तो अभी दावा भी नहीं लगा और निवेशकों को क्या होगा
2️⃣ कमेटियों की अंतहीन मलाई बनाम वास्तविक जरूरतमंद
समाधान के नाम पर सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, सलाहकारों और अफसरों की समितियां बना दी गई हैं, जिन्हें इस प्रक्रिया को संभालने के लिए ₹5 लाख से लेकर ₹15 लाख प्रति माह तक का भारी-भरकम वेतन दिया जा रहा है। हमारा देश के सिस्टम से एक सीधा सवाल है— जिस तंत्र को इस विवाद को जिंदा रखने के लिए हर महीने लाखों रुपये की मलाई मिल रही हो, वह भला क्यों चाहेगा कि इस समस्या का समाधान जल्दी हो? जब तक प्रक्रिया लटकेगी, उनका वेतन पकेगा। पर यहाँ गरीब का घर उजड़ रहा है, बेटी की शादियां टूट रही हैं और लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।
3️⃣ देश के सिस्टम का पूर्ण नियंत्रण और सहारा इंडिया की विवशता इस पूरे प्रकरण में देश के सिस्टम ने सब कुछ अपने नियंत्रण में लेते हुए सहारा इंडिया परिवार को मजबूरन मूकदर्शक बना दिया है। कभी देश के आर्थिक विकास और रोजगार की रीढ़ रही इस संस्था का मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, व्यापार और चल-अचल संपत्तियां इसी तंत्र के नियंत्रण और उलझाव की भेंट चढ़ गईं। आज अरबों-खरबों की संपत्ति सामने होने के बावजूद, व्यवस्था के कड़े पहरे और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण सहारा इंडिया परिवार असहाय होकर खुद को लुटता और पीटता हुआ केवल निहारने को मजबूर है।
4️⃣ ‘सहाराश्री’ की विदाई और लाखों कार्यकर्ताओं की मौतें
इस व्यवस्था की वेदी पर केवल निवेशकों की पूंजी नहीं अटकी, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं और निवेशकों की असमय मौतें हुई हैं। समाज का ताना और प्रताड़ना झेलते-झेलते हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं ने अवसाद में दम तोड़ दिया। और सबसे बड़ा आघात तब लगा जब संस्था के अभिभावक, ‘सहाराश्री’ भी इस अंतहीन मानसिक प्रताड़ना को झेलते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। अपनी बनाई संस्था को बिखरते देखना और अपने लोगों को तड़पते देखना उनके लिए जीते जी किसी मौत से कम नहीं था। आज देश के इस असंवेदनशील और स्वार्थी सिस्टम को देखकर उनकी आत्मा भी न्याय की चौखट पर लहूलुहान होकर रो रही होगी।
5️⃣ हमारी मुख्य सामूहिक मांग:- व्यापक जनहित में स्थानीय कार्यालय और रोजगार की बहाली
डिजिटल पोर्टल के चक्रव्यूह और वातानुकूलित कमरों में बैठी कमेटियों से इस देश के आम और गरीब नागरिक का भला नहीं होने वाला। व्यापक जनहित को सर्वोपरि मानते हुए निम्नलिखित कदम तुरंत उठाए जाएं:-
* 🏢 सख्त सरकारी निगरानी में स्थानीय कार्यालय बहाल हों:- सहारा इंडिया के देश भर में फैले स्थानीय कार्यालयों (Local Branches) को सरकार अपनी सीधी और कड़ी निगरानी में दोबारा चालू करवाए।
* 💰 जमीनी स्तर पर पारदर्शी भुगतान:- जब स्थानीय कार्यालय खुलेंगे, तो निवेशकों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) आसानी से हो सकेगा। इससे ‘डिफिशिएंसी’ और डेटा मिसमैच का फर्जी खेल तुरंत खत्म होगा।
* 💼 लाखों बेरोजगार कार्यकर्ताओं को रोजगार की वापसी:- इन कार्यालयों के पुनः संचालन से सालों से दर-दर भटक रहे, प्रताड़ित हो रहे लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनका रोजगार और मान-सम्मान वापस मिलेगा।
📌 हमारी अंतिम और निर्णायक गुहार:-
कागजी पोर्टल, री-सबमिशन के डिजिटल नाटक और लाखों की सैलरी वाली कमेटियां अब हमारा पेट नहीं भर सकतीं। यह देश के न्याय और शासन तंत्र की साख का सवाल है। कमेटियों के भारी-भरकम खर्चों पर रोक लगाकर, उस पैसे को सीधे भुगतान और रोजगार बहाली की इस व्यावहारिक प्रक्रिया में झोंका जाए।
-एक पीड़ित, प्रताड़ित और न्याय की गुहार लगाता , सहारा निवेशक एवं बेरोजगार कार्यकर्ता🙏
सादर,
आकांक्षी एवं पीड़ित
सहारा इंडिया परिवार से जुड़े कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं उनके परिजन
Pankaj jain
Dharmendra jain
Suneeta jain
singhpur sub district nagod
district satna m.p.485447